Jaruk Youth News:(Haryana News) चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि राज्य सरकार ने निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता के अंतर को दूर करने के लिए मॉडल संस्कृति व सार्थक मॉडल स्कूलों पर ध्यान केंद्रित किया है। इसी कड़ी में सरकार की योजना 25 और नए मॉडल संस्कृति स्कूल खोलने की है। राज्य सरकार प्रदेश में हर 10 किलोमीटर पर एक मॉडल संस्कृति स्कूल खोलने के लिए प्रयासरत है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सोमवार को जिला पंचकूला के बरवाला ब्लॉक के गांव बतौड़ में पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों के साथ परस्पर संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर नवाचार संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बतौड़ को अपने वेतन से 51 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों के पीछे सरकार का उद्देश्य कम पैसों में ग्रामीण व शहरी आंचल के विद्यार्थियों को निजी स्कूलों से भी बेहतर शिक्षा प्रदान करना है।
मुख्य सचिव ने कहा कि कई बार कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ नहीं पाते और उनकी प्रतिभा दबी रह जाती है। सरकार ने उस प्रतिभा को निखारने के लिए और बच्चों को शिक्षा का अच्छा प्लेटफॉर्म देने के लिए माॅडल संस्कृति व सार्थक मॉडल स्कूलों का निर्माण किया है ताकि बच्चे निजी स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों में आकर अपना भविष्य बना सकें।
मुख्य सचिव ने जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों से आए विद्यार्थियों से संवाद किया और बेहद सरल तरीके से विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी सरकारी स्कूल से पढ़कर आईएएस बने हैं और आज मुख्य सचिव के पद तक पहुंच पाए हैं।
मुख्य सचिव ने शिवानी की ओर से पूछे गए प्रश्न, आईएएस बनने के लिए क्या तैयारी करें, के जवाब में कहा कि परिवार व अध्यापकों की प्रेरणा, आत्मविश्वास और एकाग्रता से पढ़ाई करके विद्यार्थी किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने स्कूलों के प्रिंसीपलों व अध्यापकों से अपील की कि वे बच्चों को अपने कार्यालय में बुलाकर उनसे बातचीत करें और प्रेरित करें ताकि उनमें आत्मविश्वास बढ़े और वे बिना हिचकिचाहट के अपने मन की बात अध्यापकों से साझा कर सकें। विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव को बताया कि बतौड़ से श्यामडू की बस सर्विस न होने से उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है। इस पर श्री रस्तोगी ने उन्हें जल्द से जल्द बस सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

