Uttarakhand Government Advertisement

यूट्यूब पर रील बनाते-बनाते हुआ प्यार फिर पति को दी खौफनाक मौत

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

भिवानी । हरियाणा के भिवानी जिले में महिला ने प्रेमी के साथ पति की हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्या के 19 दिन बाद पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया। इस हत्याकांड को आरोपी कातिल पत्नी ने अपने यूट्यूबर प्रेमी के साथ अंजाम दिया था और फिर शव एक नाले में डाल दिया था।

25 मार्च को प्रवीण की हत्या की गई थी। प्रवीण की उसकी पत्नी रवीना और उसके प्रेमी ने गला घोंट कर हत्या कर दी थी और फिर ड्रेन में शव फेंक दिया। उसके बाद शव के पास कुत्ते मंडराने लगे तो लोगों को शक हुआ। शुरुआत में परिजनों को अंदेशा था कि वह ज्यादा शराब पीने की वजह से ड्रेन में गिर गया, लेकिन शक की सुई पत्नी की ओर घुमी। उसके पुलिस के हाथ सीसीटीवी लगा। उसके बाद खुलासा हुआ और पत्नी व प्रेमी को काबू किया गया।

आरोपी महिला रवीना को यूट्यूब और इंस्टाग्राम के लिए रील बनाने का शौक था। उसकी मुलाकात सुरेश नामक शख्स से हुई थी, फिर दोनों एक साथ वीडियो और रील्स बनाते थे। इस बीच दोनों करीब आ गए और एक दिन प्रवीण ने दोनों को एक साथ संबंध बनाते देख लिया। ऐसे में दोनों ने भेद खुलने पर प्रवीण का चुन्नी से गला घोंट दिया। प्रवीण की रवीना से 6 साल पहले शादी हुई थी। उनका एक बेटा भी है।

Leave a Comment