Uttarakhand Government Advertisement

सास और दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार, सास ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth News: अलीगढ़ । सास और दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों ने अपना मोबाइल फोन ऑन किया, पुलिस को उनकी लोकेशन मिल गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा और दोनों को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया।

सास ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी बेटी के होने वाले दामाद के साथ भागी सास ने पुलिस को दिए बयान में चौंकाने वाली बात बताई। महिला का कहना है कि राहुल (बेटी का होने वाला दामाद) के साथ उसकी बेटी की शादी तय की गई थी, लेकिन इसके कुछ दिन बाद ही उसका पति उस पर शक करने लगा और मारपीट करता था।

जिद पर अड़ी है सास

दोनों को अलीगढ़ के पुलिस स्टेशन पर लाया गया है, जहां दोनों के घर वाले मौजूद हैं। हालांकि दोनों अभी भी साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं। पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद हैं।

सास-दामाद लव स्टोरी में नया अपडेट अब दामाद के परिजनों ने उठाया खौफनाक कदम

Leave a Comment