Uttarakhand Government Advertisement

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पार्टी पर कसा तंज

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news : करनाल: ईडी दफ्तरों के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की हालत अब “खिसियाई बिल्ली खंभा नोचे” जैसी हो गई है। कांग्रेस अपने कार्यकाल में किए गए पापों और मिसकंडक्ट से बचने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और कहीं भी किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बीते दिन शनिवार को करनाल के हैबतपुर गांव पहुंचे थे। यहां केंद्रीय मंत्री संविधान सम्मान समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने मुर्शिदाबाद हिंसा पर चिंता जताई। इस दौरान मनोहर लाल कांग्रेस पर जमकर बरसे।

मुर्शिदाबाद में हो रही हिंसा पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस हिंसा के पीछे हैं और उनकी पहचान की जा रही है। केंद्र सरकार इस पर नजर रखे हुए हैं और गृहमंत्री खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में अशांति फैलाने वाली किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं वक्फ कानून पर लगी रोक के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पर अभी अध्ययन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संबंधित पक्षों ने केंद्र सरकार से कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं, जिन्हें समय पर लिखित रूप में दे दिया जाएगा। हमारी 26 घंटे की जो बहस चली है। उसके अंदर कई विषय आए हैं, पर फिर भी हम लिखित रूप में उन्हें देंगे। मुझे लगता है जो समाज में गलत चीजें प्रचलित हो जाती हैं, कभी भी हुई हैं, उस पर कानून बनाना संसद का काम है। उसके ऊपर विश्लेषण करना और व्याख्या करना ये कोर्ट का काम है। जब कोर्ट उसे देखेगा, तो उसको पास करेगा।

Leave a Comment