Uttarakhand Government Advertisement

हम नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं : CM नायब सिंह सैनी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Haryana News, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्त हरियाणा संकल्प के साथ चल रही राज्य स्तरीय साइक्लोथॉन 2.0 को जींद से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई को खाप पंचायतों, युवाओं, महिलाओं, शिक्षकों और समाज के सभी वर्गों को मिलकर सफल बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि आज, हम नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, तब खापों ने इस साइक्लोथॉन में भाग लेकर यह सिद्ध कर दिया है कि खाप पंचायतें न केवल परंपरा की संरक्षक हैं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की अग्रदूत भी हैं।

खापों ने पहले भी समाज को संदेश दिया है कि जो नशे को बढ़ावा देगा, उसका सामाजिक बहिष्कार होगा और जो नशा छोड़ेगा, उसका स्वागत होगा। इस साइक्लोथॉन को खापों ने समर्थन दिया है और इनके सहयोग से निश्चित तौर पर हरियाणा नशा मुक्त होकर रहेगा।

Leave a Comment