ऐसी महिलाएं पति के लिए बहुत होती है खतरनाक, ऐसे पहचाने

 
Mhilay

Chanakya Niti:पति-पत्नी एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी होते हैं और रिश्ते को मजबूत करने के लिए दोनों तरफ से कोशिश करनी चाहिए, लेकिन कई बार दुर्भाग्य से ऐसी महिला या पुरुष से संबंध बनाना जीवन को नरक जैसा बना देता है और पत्नी के लिए उसका पति एकमात्र। कांटा बन जाता है।

आचार्य चाणक्य का मानना था कि पति और पत्नी के रिश्ते में स्त्री और पुरुष दोनों का चरित्र अच्छा होना बहुत जरूरी है। स्त्री का चरित्र खराब हो तो पति का और पति का चरित्र खराब हो तो पत्नी का जीवन नरक के समान हो जाता है।

ऐसा रिश्ता पति-पत्नी दोनों को जीवन भर के लिए दुख देता है। कहते हैं कि भरोसे का बंधन एक बार टूट जाए तो दोबारा जुड़ने में सदियां लग जाती हैं और यह समय किसी कठिन परीक्षा से कम नहीं होता।

आचार्य चाणक्य का कहना है कि अगर किसी महिला का चरित्र खराब है और उसका किसी दूसरे पुरुष से संबंध है तो उसे अपनी शादी बोझ लगती है। ऐसी पत्नी की नजर में उसका पति कांटा बन जाता है और वह उसे दुश्मन तक समझती है। ऐसे रिश्ते को वक्त रहते तोड़ देना ही सही होता है।


आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई पुरुष या स्त्री किसी गलत आदत या लत का शिकार होता है तो उसका परिणाम एक नहीं बल्कि दोनों को भुगतना पड़ता है।

यानी पति की गलती की सजा पत्नी भुगतती है और पत्नी की गलती की सजा पति को, इसलिए सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जरूरी है कि कोई गलत आदत न हो।


शादी के बाद पुरुष और महिला दोनों को अपनी निजी बातों को सार्वजनिक नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके बीच विश्वास खत्म होगा और झगड़े बढ़ेंगे। कई बार ये बातें अपमान का कारण भी बन सकती हैं।

वहीं अगर स्त्री-पुरुष हर बात पर झूठ बोलते हैं तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि रिश्ता खोखला है, ऐसे रिश्ते में करने के लिए कुछ नहीं बचता, इसलिए हमारे रिश्ते में ईमानदारी जरूरी है।

From Around the web