Jagruk youth news : मिर्जापुर । यूपी के मिर्जापुर से आई यह घटना रिश्तों पर विश्वास को झकझोर कर रख देती है। यहां एक नई-नवेली दुल्हन के साथ उसके पति ने सुहागरात को ऐसा धोखा किया, जिसने रिश्ते की नींव को पांच दिन में ही तोड़ दिया। दूल्हे ने अपनी पत्नी को बिना बताए कोल्डड्रिंक में बीयर और ठंडई में भांग मिलाकर पिला दी, जिससे मामला थाने तक जा पहुंचा।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र का है, जहां 15 मई को वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी की पहली ही रात को दूल्हे ने अपनी पत्नी के साथ विश्वासघात कर डाला। दुल्हन को यह नहीं बताया गया कि उसे जो पेय दिया जा रहा है, उसमें नशा मिला हुआ है। रात के बाद जब होश में आई तो उसे अजीब तरह की हालत का अनुभव हुआ और बाद में उसे इस बात का पता चला कि उसके साथ धोखा किया गया है।
मायके लौटी दुल्हन, पुलिस तक पहुंचा मामला
इस शर्मनाक हरकत की जानकारी दुल्हन ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद उसे ससुराल से मायके वापस ले जाया गया। जब परिजनों ने कपसेठी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने सीमा विवाद का हवाला देते हुए मिर्जापुर के कछवां थाने जाने की सलाह दी।
कछवां थाने में आखिरकार दुल्हन की शिकायत दर्ज हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, जहां थानाध्यक्ष रणविजय सिंह की निगरानी में घंटों पंचायत चली, लेकिन दुल्हन ने अपने फैसले पर अडिग रहते हुए पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया।
- CM धामी ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का किया शुभारम्भताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का शुभारम्भ किया। उन्होंने सैटेलाइट सेन्टर भाऊवाला का लोकार्पण एवं सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई स्थित ए.एम.एस (ब्-14) प्रयोगशाला का … Read more
- देवभूमि उत्तराखण्ड से निकला यह विजन विकसित भारत 2047 के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा सीएम धामीताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज होटल एमरॉल्ड ग्रैण्ड, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंसदृ2025 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया तथा कॉन्फ्रेंस स्थल पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन … Read more
- पति को छोड़ प्रेमी संग होटल में पहुंची महिला ने प्रेमी का काट दिया प्राइवेट पार्टताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मौजूद इंडो-अमेरिकन होटल में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या उसी के प्रेमी ने की। हत्या … Read more
- UP के नए BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी का बना तय, जानें कौन हैं पंकज चौधरी और क्यों बनाया जा रहा है?ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता यूपी में बीजेपी को नया मुखिया मिलना लगभग तय हो गया है. उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पद के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने नामांकन दाखिल किया है. नामांकन दाखिल किए जाने के … Read more
- Gold Price Today : सोने के दाम बेकाबू! चांदी ने भी रचा इतिहास, देखें कितना महंगा हुआ 22-24 कैरेट गोल्डताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now Gold Price Today : देश में सोना-चांदी के भाव में लगातार बदलाव हो रहा है,बदलाव का ये दौर बिहार में भी जारी है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। वहीं, (silver price today) चांदी … Read more