Uttarakhand Government Advertisement

यूपी के मुरादाबाद सहित इन जिलों के बदले गए जिलाधिकारी, जानें अपने शहर के नये डीएम

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। एक साथ 34 IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 14 जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। यूपी सरकार की ट्रांसफर सूची में कई जिलों के जिलाधिकारियों के साथ सीनियर अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं, अभी हाल में यूपी में 10 IAS अफसरों का तबादला किया गया था।

यूपी के इन जिलों के बदले गए जिलाधिकारी
सोमवार को जारी हुए आदेश के मुताबिक हरदोई, मुरादाबाद, एटा, अमेठी, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर समेत कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं।

अनुनय झा को बनाया गया मुरादाबाद का डीएम
तबादलों के तहत अनुनय झा को हरदोई से मुरादाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि राहुल पांडेय को विशेष सचिव, राज्य कर के पद से हटाकर हरदोई का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं एम. अरुणमोली को आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद से हटाकर एटा का जिलाधिकारी बनाया गया है। संजय चौहान को अमेठी से कुशीनगर और महेंद्र सिंह तंवर को कुशीनगर से कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

आलोक कुमार को पीलीभीत का डीएम बनाया गया
इसके अलावा आलोक कुमार को संतकबीरनगर से पीलीभीत और ज्ञानेंद्र सिंह को पीलीभीत से बलिया का जिलाधिकारी बनाया गया है। शशांक चौधरी को अमेठी का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि दिव्यांशु पटेल को बागपत का जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रभास कुमार को महोबा और उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर का जिलाधिकारी बनाया गया है। सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस और अशोक कुमार को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

विजय कुमार सिंह बनाए गए मिर्जापुर के मुख्य विकास अधिकारी
अन्य महत्वपूर्ण बदलावों में हिमांशु कौशिक को मुरादाबाद नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। विजय कुमार सिंह को मिर्जापुर का मुख्य विकास अधिकारी और संतोष बहादुर सिंह को मैनपुरी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। विशाल कुमार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। वहीं विजय कुमार को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और शैलेंद्र भाटिया को यूपीईडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

गजल भारद्वाज को दी गई नई जिम्मेदारी
सूची में आगे गजल भारद्वाज को इन्वेस्ट यूपी का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नितिन मदान को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी और जसजीत कौर को उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। जितेंद्र प्रताप सिंह को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का निदेशक और नेहा बंधु को विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन का अपर आयुक्त बनाया गया है।

ट्रांसफर किए गए 34 IAS अधिकारियों की पूरी सूची

क्रम संख्याअधिकारी का नामनई जिम्मेदारी
1.अनुनय झाजिलाधिकारी, मुरादाबाद
2.राहुल पांडेयजिलाधिकारी, हरदोई
3.एम. अरुणमोलीजिलाधिकारी, एटा
4.संजय चौहानजिलाधिकारी, कुशीनगर
5.महेंद्र सिंह तंवरजिलाधिकारी, कानपुर नगर
6.अनुज मलिकजिलाधिकारी, संतकबीरनगर
7.आलोक कुमारजिलाधिकारी, पीलीभीत
8.ज्ञानेंद्र सिंहजिलाधिकारी, बलिया
9.शशांक चौधरीजिलाधिकारी, अमेठी
10.दिव्यांशु पटेलजिलाधिकारी, बागपत
11प्रभास कुमारजिलाधिकारी, महोबा
12.उमेश प्रताप सिंहजिलाधिकारी, बिजनौर
13.सत्य प्रकाश पटेलजिलाधिकारी, हाथरस
14.अशोक कुमारजिलाधिकारी, हमीरपुर
15.हिमांशु कौशिकनगर आयुक्त, मुरादाबाद
16.विजय कुमार सिंहमुख्य विकास अधिकारी, मिर्जापुर
17.संतोष बहादुर सिंहमुख्य विकास अधिकारी, मैनपुरी
18.विशाल कुमारमुख्य कार्यपालक अधिकारी, गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण
19.विजय कुमारउपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण
20.शैलेंद्र भाटियाअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीईडा
21.गजल भारद्वाजअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी
22.नितिन मदानअपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण
23.जसजीत कौरप्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन
24.जितेंद्र प्रताप सिंहनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद
25.नेहा बंधुअपर आयुक्त, विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन
26.अमनदीप डुलीनियंत्रक, विधिक बाट-माप
27.अस्मिता लालविशेष सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण; निदेशक/प्रबंध निदेशक, संबंधित विभाग
28.अभिषेक गोयलविशेष सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक
29.मंगला प्रसाद सिंहप्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड
30.निधि श्रीवास्तवविशेष सचिव, राज्य कर
31.अरविंद सिंहविशेष सचिव, खाद्य एवं रसद
32.राजेंद्र पेंसियाविशेष सचिव, कारागार प्रशासन एवं सुधार
33.अतुल वत्सविशेष सचिव, राजस्व
34.चंद्र शेखरविशेष सचिव, परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार