Uttarakhand Government Advertisement

दहेज के लिए विवाहिता को पिलाया तेजाब, इलाज के दौरान मौत, पति समेत 4 पर FIR

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुरादाबाद: कुंदरकी थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को जबरन तेजाब पिलाकर मारने का बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। गंभीर हालत में विवाहिता को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3 लाख नकद और बुलेट की मांग को लेकर प्रताड़ना मझोला थाना क्षेत्र के पैटपुरा निवासी रामपाल सिंह ने कुंदरकी थाने में दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सलोनी की शादी 22 नवंबर 2025 को हाशा नगला निवासी रोहित कुमार के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले सलोनी पर मायके से 3 लाख रुपये नकद और एक बुलेट मोटरसाइकिल लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे लगातार परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा था।

मारपीट के बाद जबरन पिलाया तेजाब रामपाल सिंह के अनुसार, 20 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे दहेज की इसी मांग को लेकर सलोनी के पति रोहित कुमार, सास प्रवेश देवी, ससुर चौखे सिंह और देवर राहुल कुमार ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने उसे जबरन तेजाब पिला दिया। घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में सलोनी को अस्पताल ले गए। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे मेरठ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कुंदरकी थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी व आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।