UP News : लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए योगी सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इससे पहले कल 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए थे। डॉ. सतीश कुमार जो एसपी, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ में थे उन्हें सेनानायक, 01 वाहिनी SSF, लखनऊ भेजा गया है। संजीव सुमन जो मुख्यालय पुलिस महानिदेशक से सम्बद्ध थे उन्हें पुलिस अधीक्षक, UPSIFS, लखनऊ में तैनात किया गया है। वहीं सीआईडी लखनऊ में तैनात समीर सौरभ का ट्रांसफर सीतापुर हो गया है। वे पीएसी की 27 वीं बटालियन की कमान संभालेंगे। आशुतोष द्विवेदी पुलिस अधीक्षक, A.P.T.C., सीतापुर को पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या में तैनात किया गया है।
आईपीएस आनन्द कुमार एसपी सीआईडी बनाए गए
IPS अधिकारी आनन्द कुमार-II को क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक, CID, लखनऊ बनाया गया है। वहीं संजय राय को क्षेत्रीय अभिसूचना, अयोध्या से पुलिस अधीक्षक, EOW, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। शशि शेखर सिंह को ATS, लखनऊ से स्थानांतरित कर सेनानायक, 11वीं वाहिनी PAC, सीतापुर बनाया गया है। वंशराज सिंह यादव को CID मुख्यालय, लखनऊ से सेनानायक, 03 वाहिनी SSF, प्रयागराज भेजा गया है।
आईपीएस राजकुमार को सुरक्षा, मथुरा से पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रीतिबाला गुप्ता ATS, लखनऊ में ही पुलिस अधीक्षक, ATS के पद पर तैनात रहेंगी। कमल किशोर को पुलिस मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, EOW, लखनऊ बनाया गया है। देवेश कुमार शर्मा को UPPCL मुख्यालय से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, खाद्य प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा राहुल मिठास को पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है। डॉ. कृष्ण गोपाल को 05वीं वाहिनी SSF, सहारनपुर से पुलिस अधीक्षक, PTC, मुरादाबाद भेजा गया है। शोएब इकबाल को A.C.O. मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ बनाया गया है। पवित्र मोहन त्रिपाठी को EOW मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, RTC, चुनार, मिर्जापुर की जिम्मेदारी दी गई है।
तीन दिन पहले 35 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर
बता दें कि इससे पहले 19 सितंबर को राज्य सरकार ने पुलिस प्रशासन ने बड़ा फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया था। इस फेरबदल में कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट और विभिन्न मुख्यालयों के अधिकारी शामिल था। एक साथ 35 अधिकारियों के तबादला काफी अहम माना जा रहा था। इसी बीच सरकार ने आज 18 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। पिछले तीन से चार दिनों के अंदर करीब 53 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर हो चुका है। बता दें कि राज्य में वर्ष 2027 के शुरुआती महीनों में विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं।

लेखक के बारे में
असिस्टेंट एडिटर
मयंक त्रिगुण Jagruk Youth News में असिस्टेंट एडिटर हैं। इनके पास इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। राजनीति, समसामयिक मामलों, न्यायपालिका से जुड़े विषयों पर लिखने में उनकी गहरी रुचि है। मुरादाबाद के टीएमयू (TMU University) से MJMC (MA) की पढ़ाई पूरी करने के बाद से वह छह साल से अधिक समय से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

