Uttarakhand Government Advertisement

6 October Weather Update: 10 शहरों का Mausam हाल — दिल्ली-UP में झमाझम, पहाड़ों पर भारी बारिश का Alert

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: अक्टूबर की शुरुआत में मौसम ने करवट बदल ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 6 अक्टूबर को उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ के असर से पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों में मौसम बदलेगा। आइए जानते हैं आपके 10 शहरों का आज का हाल।

दिल्ली: बादल छाए रहेंगे, हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना। अधिकतम 28-30 और न्यूनतम 22-24 डिग्री सेल्सियस। IMD ने भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है।

देहरादून: गरज के साथ बौछारें, 70 फीसदी बारिश की संभावना। तापमान 20 से 28 डिग्री। IMD ने 6-7 अक्टूबर को उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

चंडीगढ़: सुबह हल्की बूंदाबांदी, दिन में धूप और शाम को फिर गरज के साथ बारिश की संभावना। अधिकतम 32 और न्यूनतम 22 डिग्री। IMD के अनुसार भारी बारिश और ओले भी संभव हैं।

मुरादाबाद: 24 से 30 डिग्री, सुबह दृश्यता कम रहेगी, दोपहर में बादल छाएंगे और रात में 20 फीसदी बारिश की संभावना है।

लखनऊ: 24 से 33 डिग्री के साथ धूप खिलेगी, बारिश की संभावना सिर्फ 2 फीसदी।

अमरोहा: 25 से 32 डिग्री, दिन में हल्की बारिश संभव है।

संभल: 23 से 30 डिग्री, दोपहर में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

बिजनौर: IMD ने उत्तर प्रदेश में Yellow Alert जारी किया है। पश्चिमी यूपी के जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना के मद्देनजर सावधानी बरतें।

हरिद्वार: 19 से 30 डिग्री, मौसम मुख्यतः गर्म रहेगा और बारिश की संभावना कम है।

जयपुर: तेज गर्मी वाला दिन, तापमान 23 से 35 डिग्री और बारिश की संभावना लगभग शून्य।

नोट: मौसम तेजी से बदल सकता है। बाहर निकलते समय छाता जरूर रखें और IMD की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखें।

स्रोत: IMD