12 फरवरी को बंद रहेंगे सभी स्कूल और ऑफिस वजह भी सामने आई

Jagruk Youth News, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में कल (12 फरवरी) सभी छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेगा। ये फैसला गुरु रविदास की जयंती मनाने की वजह से लिया गया है। इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल ने 12 फरवरी के दिन छुट्टी घोषित की थी। गुरु रविदास जयंती की वजह से ये छुट्टी घोषित की गई थी। इससे पहले गुरु रविदास जयंती पर रिस्ट्रिक्टेड होलीडे होता था। रिस्ट्रिक्टेड होलीडे एक वैकल्पिक छुट्टी होती थी, जिसे कर्मचारी चुन सकते थे कि वे इसे लेना चाहते हैं या नहीं।
कौन थे गुरु रविदास?
संत रविदास का जन्म यूपी के वाराणसी के एक गांव में हुआ माना जाता है। वे जूते बनाने का काम करते थे। वह एक आध्यात्मिक गुरू थे और उन्हें फॉलो करने वाले लोगों की संख्या लाखों में है। जिस समय उनका जन्म हुआ, उस समय उत्तर क्षेत्र में मुगलों का शासन था।
कई बार मुगलों द्वारा कोशिश की गई कि रविदास मुसलमान बन जाएं, जिससे उनके अनुयायी भी मुसलमान बन जाएंगे। लेकिन रविदास ने ऐसा नहीं किया। वह तो अपनी शिक्षाओं से लोगों के अंदर प्रकाश की किरण लाना चाहते थे। वह बराबरी में यकीन रखते थे और उनका आचरण सभी के लिए समान था।