Uttarakhand Government Advertisement

Amroha News-खाद विभाग की रासगुल्ला विक्रेता के यहां पर छापा, 300 किलांे का मिला स्टॉक

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Amroha News- अमरोहा। रसगुल्ले में मिलावट की मिल रही सूचना पर खाद्य विभाग की मुरादाबाद व अमरोहा जनपद की टीम ने कार्रवाई की।

अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के गावं शाहपुर पैगम्बरपुर निवासी आस महोम्मद पुत्र छिद्दा काफी समय से रसगुल्लों का कारोबार करता है जो कि क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में मिठाई की दुकान पर सप्लाई करने का भी काम करता है जिसमे क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा कारोबारी आस महोम्मद के खिलाफ काफी समय से मिलावट से बनाई जा रही मिठाई जैसे कि रसगुल्लों की सूचना मिल रही थी ।

वही मुरादाबाद रेंज के सहायक आयुक्त राजवंश श्रीवास्तव अमरोहा जिले के सहायक आयुक्त विनय कुमार अग्रवाल अपनी मय टीम कृष्ण गोपाल यादव , केके यादव , मनोज कुमार कलश्यान, कुलदीप कुमार दीक्षित के साथ मौके पर पहुँचे ओर वहां पर पाया कि कारोबारी ने 300 किलो रसगुल्ले का स्टॉक अपने घर पर निर्माण करके रखा था।

जिसको वह क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई करने बाला था वही 21 बोरे चीनी का स्टॉक जिसका बजन लगभग 1 हजार 50 किलो व मक्का स्टार्च पाउडर जिसका बजन 82 किलो 700 ग्राम व 4 किलो सेफोलाइट एवं एक प्लास्टिक के ड्रम में लगभग 35 किलो घी पाया गया खाद्य टीम ने मौके पर पहुचकर खाद्य सामग्री को नष्ट कराया वही इस कार्यवाही से मिलावटी मिठाई बनाने बालो में हड़कम्प मचा हुआ है।