ATM Card New Rule : एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने एटीएम से जुड़ी नई गाइडलाइन जारी की है जो हर ग्राहकों को जानी चाहिए। एटीएम से ट्रांजैक्शन और बैलेंस चेक करने पर कुछ चार्ज लगाया गया है जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।
नए नियम के अंतर्गत बैंक अपने ग्राहकों को हर महीने सीमित संख्या में फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन देंगे और यदि फ्री लिमिट को आप पार कर जाते हैं तो आपको हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर शुल्क देना होगा।
यह नया नियम नॉन मेट्रो और मेट्रो दोनों शहरों में लागू किया गया है लेकिन अलग-अलग शहरों के लिए अलग-अलग लिमिट तय की गई है। इसके साथ ही साथ नों फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन जैसे कि बैलेंस चेक करना मिनी स्टेटमेंट निकालना आदि पर भी अब चार्ज लगा दिया गया है।
किस शहर में कितना है फ्री ट्रांजैक्शन
मेट्रो शहर में एटीएम में तीन बार आप फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
नॉन मेट्रो शहर में आप पांच बार फ्री ट्रांजैक्शन एटीएम से कर सकते हैं।
अपने बैंक के एटीएम में आप पांच बार फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
एटीएम चार्ज में हुई बढ़ोतरी
आप अगर फ्री लिमिट से ज्यादा ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको 23 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज देना होगा।पहले ₹21 चार्ज लगता था लेकिन अब बढ़ा दिया गया है।अब तो बैलेंस चेक करने की भी लिमिट सेट कर दी गई है और अगर आपको बैलेंस चेक करने के लिमिटेड पार करते हैं तो आपको पैसे देने होंगे।
अगर आपको एटीएम से पैसे निकालने हैं तो एक बार आरबीआई के द्वारा जारी किए गए नहीं गाइडलाइन के बारे में जानना चाहिए। छोटी सी गलती आपकी मुश्किल बढ़ा सकती है।
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

