Ticket Booking New Rule 2025 : इंडियन रेलवे के द्वारा समय-समय पर टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया जाता है। 1 दिसंबर 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है। पश्चिम रेलवे ने एक पोस्ट के जरिए जानकारी दिया है कि तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में 1 दिसंबर से बदलाव हो जाएगा। अब बिना ओटीपी सत्यापन के आप टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे।
अब OTPओटीपी से होगी तत्काल टिकटों की बुकिंग
पश्चिम रेलवे के द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार अब केवल ओटीपी डालने के बाद ही तत्काल टिकट बुकिंग किया जा सकेगा। आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा और ओटीपी डालने के बाद ही आपका टिकट बुक हो पाएगा। यात्रियों से रेलवे ने अनुरोध किया है कि वह टिकट बुकिंग करते समय मोबाइल नंबर अवश्य उपलब्ध रखें ताकि ओटीपी के जरिए सत्यापन हो सके।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि ओटीपी आधारित तत्काल टिकट प्रमाणीकरण प्रणाली 1 दिसंबर 2025 के आधी रात से लागू हो जाएगी।सबसे पहले शताब्दी एक्सप्रेस से इसकी शुरुआत होने वाली है इसके बाद अन्य ट्रेनों में भी इस व्यवस्था को लागू की जाएगी।
तत्काल टिकट बुकिंग करने के लिए नई ओटीपी प्रणाली को लागू किया जाएगा। अगर आपके पास ओटीपी नंबर नहीं होगा तो आप ट्रेन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे इसलिए जब भी आप तत्काल टिकट बुक करें तो कल से आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर जरूर रखें।
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

