Viral Video–Udaipur Royal Wedding: उदयपुर के ऐतिहासिक सिटी पैलेस के माणक चौक में आयोजित संगीत समारोह में कलाकारों ने चार चाँद लगा दिए. इस विशेष अवसर पर फिल्मी दुनिया की दो दिग्गज परफॉर्मर्स नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित ने स्टेज पर लोगों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया।
नोरा फतेही ने ‘दिलबर’, ‘ओ साकी साकी’,पर दिखाया जलवा
जानकारी के लिए बता दे कि नोरा फतेही ने अपने सुपरहिट डांस नंबर्स ‘दिलबर’, ‘ओ साकी साकी’, ‘एक तो कम ज़िंदगी’ पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. जैसे ही नोरा मंच पर पहुंचीं, माणक चौक तालियों और उत्साह से गूंज उठा. कार्यक्रम में उपस्थित विदेशी मेहमान भी नोरा की एनर्जी और डांस मूव्स देखकर झूम उठे.
माधुरी दीक्षित की ग्रेस और जादू
माधुरी दीक्षित ने अपनी कालजयी फिल्मों के सुपरहिट गानों ‘चोली के पीछे क्या है’, ‘एक दो तीन’, और ‘धक-धक’ पर परफॉर्मेंस दी. इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति को सम्मान देते हुए ‘घूमर’ पर भी डांस किया. उनकी यह प्रस्तुति मेहमानों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही.
जेनिफर लोपेज भी पहुंचीं उदयपुर
बता दे कि ये शादी डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे के साथ साथ शाही शादी का ग्लैमर का तड़का लगाने और कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देने के लिए हॉलीवुड की प्रसिद्ध पॉप सिंगर जेनिफर लोपेज भी उदयपुर पहुंच चुकी हैं. जिनका जलवा भी देश विदेश में देखने को मिलता है।
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

