पहलवानों से मिलने जंतर-मंतर पर पहुंची कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, कहा...

 
Wrestlers Protest

Wrestlers Protest: पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दो थ्प्त् दर्ज की गई हैं। शनिवार की सुबह प्रियंका गांधी पहलवानों के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचीं। खिलाड़ियों ने प्रियंका को अपनी समस्या बताई। प्रियंका ने काफी देर तक उनकी समस्या सुनी।

पहलवान बजरंग पुनिया ने शनिवार को एक बार फिर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कुछ सामान मंगवाया था लेकिन पुलिस उन्हें प्रदर्शन स्थल पर लाने की ‘अनुमति नहीं’ दे रही है। पुनिया ने कहा, पुलिस सामान लाने वाले को पीट-पीटकर भगा दे रही है। बजरंग ने कहा कि जंतर-मंतर के धरना स्थल पर लाइट काट दी गई और वहां पानी भी नहीं पहुंचने दिया जा रहा।

देश का नाम रौशन करने वाले अपने लड़ाई लड़ रहे हैं। एक नाबालिग समेत 7 महिला रेसलर्स ने बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत की थी। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज नहीं को रेसलर्स सुप्रीम कोर्ट में याचिक दाखिल की। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिया।बृजभूषण शरण सिंह पर केस दर्ज होने के बाद भी पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। इनका कहना है कि जब तर बृजभूषण शरण सिंह को सारे पदों से हटाया नहीं जाता औऱ उसे जेल में नहीं डाला जाता हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।

From Around the web