संभल – एक अज्ञात शख्स का सिर कटा शव बरामद किया गया है। पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, शव के दोनों हाथ, दोनों पैर भी गायब थे। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरा मामला सोमवार को संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि उन्होंने एक अज्ञात शख्स का सिर कटा शव बरामद किया है। ये शव सुबह के वक्त पतरुआ रोड पर बड़ी ईदगाह के पास में बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार अब तक शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। पुलिस ने आगे ये भी बताया है कि शव के दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर नहीं थे।
पुलिस ने क्या बताया?
संभल में घटी इस सनसनीखेज घटना को लेकर क्षेत्र की पुलिस का बयान भी सामने आया है। चंदौसी के पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया- “अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शव को किसी जानवर ने नुकसान पहुंचाया है या कुछ और घटना है। हम मृतक की शिनाख्त और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”
शव के पास के पास से बैग बरामद किया गया
पुलिस ने बताया है कि बरामद किए गए बिना सिर, हाथ और पैर के शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। शव को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। पुलिस ने आगे ये भी बताया है कि शव के पास के पास से एक बैग भी बरामद किया गया है जो कि काफी बुरी हालत में था। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले में आगे की जांच जारी है।
- Amroha News : जनपद में भव्यता के साथ मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती
- मुरादाबाद: अग्निशमन विभाग में मनाई गई गांधी जयंती, सत्य और अहिंसा के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
- गांधी जयंती पर मुरादाबाद में ‘स्वच्छता ही सेवा’ महाअभियान का शंखनाद: नगर आयुक्त ने खुद किया श्रमदान
- सीएम धामी ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर दी ₹147 करोड़ की सौगात
- मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड केस में कोर्ट ने दिया फैसला, जानें