Uttarakhand Government Advertisement

डॉ राकेश कुमार मीणा को अमेरिकी यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ ह्यूमैनिटी की मिली उपाधि

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth News, नोएडा: उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा विभाग में कार्यरत राकेश कुमार मीणा (गाँव-मोहनपुर, किसान धर्मसिंह मीणा के पुत्र) को द अमेरिकन यूनिवर्सिटी फॉर ग्लोबल पीस, यूएसए (AUGP-USA), द्वारा डॉक्टर ऑफ ह्यूमैनिटी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

dr rakash.jpg k

नोएडा में आयोजित पीस कॉन्फ्रेंस एंड अवार्ड सेरेमनी में डॉ. मार्क बर्न्स (यूएसए राष्ट्रपति मा0 डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार) डॉ यासीनिया (जैसी) सांचेज़, रिप्रेजेंटेटिव MAGA, यूएस प्रेसिडेंट एंड रिप्रेजेंटेटिव, यूनाइटेड नेशन्स, प्रो. डॉ. मधु कृष्ण, चेयरमैन कम चीफ रेक्टर, द अमेरिकन यूनिवर्सिटी फॉर ग्लोबल पीस, अमेरिका, डॉ. नीरज टंडन, डीन एंड डायरेक्ट, द अमेरिकन यूनिवर्सिटी फॉर ग्लोबल पीस, अमेरिका (इंडिया चैप्टर) एवं प्रो. डॉ. पूनम टंडन, कुलपति, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्‍वविद्यालय, तथा देश विदेश से आए एंबेसडर्स, साइंटिस्ट्स, ऐडमिनिस्ट्रेटर्स आदि मौजूद रहे।

द अमेरिकन यूनिवर्सिटी फॉर ग्लोबल पीस, यूएसए (AUGP-USA), पर्यावरण संरक्षण और वैश्विक शांति के लिए कार्यरत है। पीस कॉन्फ्रेंस और अवार्ड सेरेमनी में भारत के कुल 15 सदस्यों को उपाधि प्रदान की गईं, जिसमें तीन उपाधि उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई, इटावा को प्रदान की गईं।

 

डॉ राकेश कुमार मीणा, डॉ नौरतन सिंह और डॉ आदित्य शिवहरे ने ह्यूमैनिटी के लिए उत्कृष्ट कार्य किया है, इसीलिए उन्हें ये उपाधि और सर्टिफिकेट्स ऑफ एक्सीलेंस, द अमेरिकन यूनिवर्सिटी फॉर ग्लोबल पीस, यूएसए द्वारा दिए गए। डॉ राकेश कुमार मीणा की यह उपलब्धि उनके परिवार, गाँव और उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के लिए गौरव का विषय है।

अमरोहा के डॉ. नौरतन सिंह को अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से किया सम्मानित

Leave a Comment