Uttarakhand Government Advertisement

हरिद्वार जा रहे पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

हरिद्वार । हरियाणा में सोनीपत जिले के मंढोरा निवासी प्रवीण और जयदेव अपने परिवार के साथ टियोगा कार से हरिद्वार जा रहे थे। उनकी गाड़ी थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कार्पियों कार ने टियागो कार में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्रवीण (40), प्रीति (36), सुदेश (68) और शिवांश (9) की मौत हो गई, जबकि जयदेव, प्रीति और भूमि घायल हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

वहीं, सूचना मिलते ही रामपुर मनिहारान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।