दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना भारत, संख्या जानकर चौक जायेंग आप

 
World population report 2023

World population report 2023: भारत अब दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। अब सबसे ज्यादा आबादी वाला देश चीन नहीं भारत है। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में भारत ने इस मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी तक बढ़ गई है। भारत की जनसंख्या 142.86 करोड़ हो गई है जबकि चीन की 142.57 करोड़ है। भारत में अब चीन की तुलना में 29 लाख से ज्यादा लोग हैं।

इस रिपोर्ट में बताया गया कि भारत की कुल प्रजनन दर 2.0 है। यहां एक एक भारतीय पुरुष के लिए औसत जीवन 71 साल है महिलाओं का 74 साल है। ये रिपोर्ट 1978 से प्रकाशित हो रही है. न्छथ्च्। इंडिया के प्रतिनिध ने कहा कि अब दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है। न्छथ्च्। की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की 25ः आबादी 0-14 आयु वर्ग में है, यहां 10-19 साल तक की आयु के लोग 18ः हैं, 10-24 साल तक के लोग 26ः हैं, 15-64 साल तक के लोग 68ः और 65 से ऊपर के लोग 7ः हैं।


चीन की आबादी बूढ़ी हो गई है। चीन इससे परेशान हो चुका है। चीनी की सरकार ने कई तरह की रियायतें दी हैं। जो जोड़े 2 या 2 से ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे तो उन्हें कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। यहां तक कि कई कॉलेजों ने ऐसी घोषणा कर दी कि युवा लड़के-लड़कियां कम से कम 15 दिन के ‘स्प्रिंग ब्रेक’ पर जाएं ताकि प्यार में पड़ सकें और घर बसाकर बच्चे पैदा कर सकें।


चीन की लगभग 40 फीसदी आबादी 60 साल के ऊपर की हो गई है। यहां पर एक वक्त पर जनसंख्या काबू करने के लिए नियम बना दिए थे। इसी साल एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दुनिया का सबसे आबादी वाला शहर बीजिंग की आबादी कमती जा रही है।

From Around the web