मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता
मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वर्दी की रौब में आए एक दारोगा और एक सिपाही ने सिर्फ खाना न मिलने की बात पर होटल मालिक और स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की। पूरी घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब वो खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग गुस्से में हैं और पुलिस की इस गुंडागर्दी पर सवाल उठा रहे हैं।
रात डेढ़ बजे अचानक पहुंचे पुलिसवाले, मांगा खाना
होटल संचालक शारिक खान ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे ठाकुरद्वारा के तिकोनिया स्थित उनकी इंडियन होटल पर एक दारोगा और एक सिपाही पहुंचे। दोनों ने होटल में घुसते ही खाना मांगा। शारिक ने हाथ जोड़कर कहा कि सर, होटल बंद हो चुकी है, रसोई भी बंद है, अब खाना नहीं बन सकता।
बस यही सुनते ही दोनों पुलिसवालों का पारा चढ़ गया। शारिक के मुताबिक दोनों शराब के नशे में थे। गालियां देने शुरू कर दीं और फिर कुर्सी से खींचकर शारिक को पीटना शुरू कर दिया।
तोड़फोड़, मारपीट और रसोई में घुसकर रसोइये को भी पीटा
गुस्साए दारोगा और सिपाही ने होटल में रखे टेबल-कुर्सी उलट-पुलट दिए, सामान इधर-उधर फेंक दिया। इसके बाद रसोई में घुस गए और वहां मौजूद रसोइये और अन्य कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की। स्टाफ ने जैसे-तैसे जान बचाई। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। अब वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि वर्दीधारी कैसे गुंडों की तरह व्यवहार कर रहे थे।
शारिक खान का आरोप है कि ये पुलिसवाले पहले भी कई बार शराब पीकर आते थे और मुफ्त में खाना व शराब मांगते थे। जब भी मना किया जाता था तो धमकाते थे।
पुलिस का उल्टा इल्ज़ाम – “होटल वाला अभद्रता कर रहा था”
दूसरी तरफ पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए कह रही है कि वो लोग देर रात होटल को बंद कराने गए थे क्योंकि इतनी रात को होटल खुला रहना गलत है। पुलिस का दावा है कि होटल मालिक और स्टाफ ने पहले अभद्रता की, गाली-गलौज किया, इसलिए कार्रवाई की गई।
लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ज्यादातर लोग पुलिस के इस बयान पर यकीन नहीं कर रहे। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं – “ये पुलिस है या गुंडे?”, “वर्दी का ऐसा दुरुपयोग शर्मनाक है।”
मामला बढ़ा, जांच के आदेश
वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिटी और अन्य आला अधिकारी हरकत में आए हैं। मामले की जांच शुरूआती जांच ठाकुरद्वारा थाने के इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। होटल मालिक शारिक खान ने लिखित शिकायत दी है और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
- Bank Holiday October 2026: दशहरे पर 20 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी List
- Tomato Price Today: दिल्ली में टमाटर 50% महंगा, प्याज-आलू के ताजा भाव भी जानें
- Mandi Bhav Today: UP में धान का भाव ₹2926/क्विंटल, बासमती के ताजा Rates जानें
- Rani Lakshmibai Scooty Scheme: 50,000 छात्राओं को अगले महीने मिलेगी Free Scooty — CM Yogi का ऐलान
- RBI Repo Rate Decision 7 October: Home Loan की EMI बढ़ेगी या घटेगी? जानें आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर

