Uttarakhand Government Advertisement

संभल में घने कोहरे के बीच बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुबारक हुसैन, संवाददाता संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में घने कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार आयशर कंटेनर ने बाइक सवार चार लोगों को रौंदा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सभी मृत घोषित कर दिया। हादसा बहजोई कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर खजरा गांव के निकट हादसा हुआ।दर्दनाक देर-रात हुए इस भीषण सड़क हादसे की वजह कोहरे की लिपटी चादर कही जा रही है। यहां सड़क पर तेज रफ्तार आयशर कंटेनर ट्रक ने एक बाइक पर सवार 4 लोगों को रौंद दिया।

इस भीषण टक्कर में महिला समेत चारों बाइक सवारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताते है कि एक बाइक पर सवार चारों लोग बहजोई से अपने गंतव्य गांव कमालपुर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार आयशर कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक सवारों से टकराया और इसी बीच ट्रक सड़क किनारे पेड़ मे जा घुसा।बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। चारों बाइक सवार सड़क पर इधर-उधर दूर घसीटते हुए जा गिरे। हादसे के दौरान सड़क पर घनघोर कोहरा था।

ट्रक और बाइक चालक को आगे कुछ दिखाई नहीं दिखाई दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी बाइक सवारों को बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने चारों बाइक सवारों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में आयशर कंटेनर ट्रक ड्राइवर भी घायल बताया जा रहा है।मृतकों की शिनाख्त सुरेश (35), उनकी पत्नी विमलेश (30), बेटा प्रतीक (15) और संजय (40) के रूप में हुई है। ये सभी बाइक सवार थाना बहजोई क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी बताए जा रहे है। इस हृदय विदारक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में मातम छा गया है।