मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत पीली कोठी चौराहे पर छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
थप्पड़ों और बेल्टों से हुआ हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गुटों के छात्र आपस में भिड़ गए, जिसके बाद एक-दूसरे पर थप्पड़ों और बेल्टों से हमला किया गया। मारपीट इतनी तेज थी कि राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में छात्र एक-दूसरे पर हमला करते साफ दिखाई दे रहे हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के बताए जा रहे छात्र
सूत्रों के अनुसार मारपीट में शामिल छात्र चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के बताए जा रहे हैं। हालांकि मारपीट के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस जांच में जुटी
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर छात्रों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- Amroha News : जनपद में भव्यता के साथ मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती
- मुरादाबाद: अग्निशमन विभाग में मनाई गई गांधी जयंती, सत्य और अहिंसा के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
- गांधी जयंती पर मुरादाबाद में ‘स्वच्छता ही सेवा’ महाअभियान का शंखनाद: नगर आयुक्त ने खुद किया श्रमदान
- सीएम धामी ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर दी ₹147 करोड़ की सौगात
- मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड केस में कोर्ट ने दिया फैसला, जानें