मयंक त्रिगण, संवाददाता
असम: असम में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. ट्रेन संख्या 20507 डीएन सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि, ट्रेन में सवार किसी भी यात्री कोचोट नहीं आई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि ये 8 हाथियों का झुंड था, जिसमें से ज्यादातर मारे गए हैं. यह घटना उस स्थान पर घटी जहां हाथियों का गलियारा नहीं है. लोको पायलट ने हाथियों के झुंड को देखकर आपातकालीन ब्रेक लगाए. ट्रेन फिर भी हाथियों से टकरा गए और हादसा हो गया.
रेल की पटरी पर बिखरे हाथियों के शव
ट्रेन हादसा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग डिवीजन में हुआ. दुर्घटना स्थल गुवाहाटी से करीब 126 किलोमीटर दूर है. रेस्क्यू ट्रेन अधिकारियों के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो चुकी हैं. सूत्रों के मुताबिक, पटरी से उतरने और पटरियों पर हाथियों के शव मिलने के कारण ऊपरी असम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों के लिए रेल सेवाएं फिलहाल बंद हैं. वन विभाग के सूत्रों ने बताया के ट्रेन हादसे में 8 हाथियों की मौत हो गई है. हाथी का छोटा बच्चा इस हादसे में घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है.
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

