पंचकूला-हरियाणा में श्री माता मनसा देवी (मुख्य मंदिर, पटियाला मंदिर व सती मंदिर), पंचकूला, श्री काली माता मंदिर कालका व श्री चण्डीमाता मंदिर में देवी को चोला अर्पित करने के लिये ऑनलाईन बुकिंग प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से माता को दिनांक 6 जुलाई 2025 से 20 अगस्त 2025 की अवधि के दौरान चोला अर्पित करने के लिये ऑनलाइन बुकिंग 02 जुलाई 2025 प्रातः 10:00 बजे से “पहले आओ-पहले पाओ” के आधार पर आरम्भ होगी।
सभी इच्छुक श्रदालु लाभ उठाने के लिए पूजास्थल बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं।

लेखक के बारे में
बबीता देवी
बबीता देवी के पास मीडिया, ज्योतिष और धार्मिक विषयों में काम करने का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। उनकी सामुद्रिक शास्त्र, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, फेंगशुई, पौराणिक कथाओं और ग्रह गोचर जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ है। इसके अतिरिक्त, उन्हें धार्मिक ग्रंथों का भी अच्छा ज्ञान है। अपने खाली समय में, उन्हें विशेष रूप से धार्मिक ग्रंथों को पढ़ना, उन पर शोध करना और लोगों के साथ सटीक जानकारी साझा करना पसंद है।

