Sambhal में कोल्ड स्टोरेज हादसे में इतने लोगों के मरने की हुई पुष्टि, 11 को बचाया

 
sambhal news

Sambhal News: बीते दिन हुए हादसे में एक आलू कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 को बचा लिया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं।


हादसा यूपी के संभल जिले के चंदौसी में हुआ। न्यूज एजेंसी एएनआई से डीआईजी शलभ माथुर ने न्यूज बताया कि मृतकों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना में कुल आठ लोगों की मौत हो गई है और 11 लोगों को बचा लिया गया है। कुछ और लोग लापता हैं। इमारत में एक तहखाना है और हम वहां पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

संभल के डीएम मनीष बंसल ने कहा कि मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए अधिकारी खोजी कुत्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छक्त्थ् खोजी कुत्तों की मदद से फंसे हुए लोगों की तलाश कर रही है। हमने शुक्रवार सुबह अपनी फोर्स बढ़ा दी है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संभल, चक्रेश मिश्रा ने कहा कि मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोरेज के मालिक और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हमने चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी फरार हैं और उसकी तलाश की जा रही है। इमारत के गिरने का असली कारण हम मलबे को हटाने के बाद ही बता पाएंगे।

अधिकारियों ने कहा कि घटना गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे हुई। इससे पहले ये बताया गया था कि गोदाम पहले से ही जर्जर स्थिति में था। अधिकारियों के अनुसार, मालिकों की पहचान अंकुर अग्रवाल और रोहित अग्रवाल के रूप में हुई है। मुरादाबाद के डीआईजी शलभ माथुर ने कहा कि पुलिस ने दोनों मालिकों पर मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने कहा, “मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो आरोपियों (अंकुर अग्रवाल और रोहित अग्रवाल) पर धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी उस संपत्ति के मालिक हैं जहां घटना हुई थी।
 

From Around the web