Uttarakhand Government Advertisement

UP News-पत्नी की बेवफाई को नहीं कर सका बर्दाश्त उठाया खौफनाक कदम

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

UP News- वाराणसी में एक युवक ने पत्नी की बेवफाई, लगातार झगड़ों और कानूनी जाल में फंसकर आखिर अपनी जान दे दी. 30 साल का राहुल मिश्रा फांसी पर लटका मिला लेकिन उससे पहले उसने बाइक चलाते हुए 7 मिनट 29 सेकंड का वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपने टूटे हुए दिल और बिखरी हुई जिंदगी की पूरी दास्तान सुनाई.

कहां की है ये घटना?
ये घटना बनकट गांव के रहने वाले 30 वर्षीय राहुल मिश्रा ने पत्नी की बेवफाई, 498A के दुरुपयोग और बेटे से दूर कर दिए जाने के तनाव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.राहुल एक व्यापारी की कार चलाता था. इसी दौरान व्यापारी की बेटी संध्या से उसकी नजदीकियां बढ़ीं और चार साल पहले दोनों ने परिवार की रजामंदी से सारनाथ के शिव मंदिर में शादी की. शादी के बाद दोनों को एक बेटा हुआ रेयांश. शुरुआत में सब ठीक था.

पत्नी की चैट से शुरू हुआ विवाद
करीब 10 महीने पहले संध्या की मुलाकात एक रिश्तेदार शुभम सिंह उर्फ “डेंजर” से हुई. दोनों की बातचीत और चैटिंग देखकर राहुल परेशान रहने लगा. विवाद बढ़ा तो संध्या 8 महीने पहले बेटे को लेकर मायके चली गई और राहुल से मिलना-जुलना बंद कर दिया. ऐसा बताया जा रहा है कि बेटे से दूर कर दिए गए राहुल पर संध्या ने अलग-अलग थानों में चार रिपोर्ट दर्ज कराईं. दहेज उत्पीड़न (498A) के तहत दर्ज केस में राहुल तीन महीने जेल में भी रहा. इसके बाद संध्या ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली और 30 लाख रुपये की मांग की.

ससुराल में बेइज्जती, बेटे से मिलने भी नहीं दिया
आत्महत्या से एक दिन पहले राहुल अपनी ससुराल पहुंचा. उसने संध्या से कहा कि वह सब कुछ भूलकर साथ चलने को तैयार है. लेकिन संध्या और उसकी मां ने उसे अपमानित कर घर से बाहर निकाल दिया. बेटे से मिलने की इजाजत भी नहीं दी. यही बात राहुल को तोड़ गई.

वीडियो में राहुल ने कहा ने मैं जीना चाहता था…
राहुल के 7 मिनट 29 सेकंड के वीडियो में उसके दर्द की हर परत झलकती है. उसने कहा कि मैं अपनी वाइफ से बहुत प्यार करता था. मैं जीना चाहता था. मेरी वाइफ शुभम सिंह डेंजर से रिलेशनशिप में है. मेरे खिलाफ चार बार रिपोर्ट लिखवाई, पिटवाया, जेल भिजवाया. इतना ही नहीं राहुल ये भी कहा कि मैं अपने बेटे के बिना नहीं रह पाता हूं, लेकिन वह मिलना भी नहीं देती. मैं कर्ज में हूं… फिर भी सोचा था बेटे को हजार-दो हजार दे दूं. मेरी वाइफ खुलकर कह रही है कि वह शुभम से बात करेगी उसे होटल ले जाएगा. मैं यह सब नहीं देख सकता.

परिवार का आरोप – पत्नी, उसका प्रेमी और सास जिम्मेदार
राहुल की मां ने बताया कि राहुल कर्ज और पत्नी की लगातार शिकायतों के दबाव में टूट चुका था. चार दिन पहले शुभम और उसके साथियों ने राहुल की पिटाई भी की थी. थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने बताया किशिकायत के आधार पर पत्नी संध्या, उसकी मां और शुभम पर आत्महत्या के लिए उकसाने की FIR दर्ज की गई है. फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं और पत्नी व सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. शुभम की तलाश की जा रही है.