Weather Updates: अगले 4-5 दिनों तक इन शहरों में होगी झमाझम बारिश

UP  में अप्रैल में ही 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका पारा 35-36 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है।
 
UP Weather Update

Weather Updates in up: उत्तर प्रदेश में अप्रैल में ही 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका पारा 35-36 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग बता रहा है कि अगले चार-पांच दिनों तक पूरे राज्य में ऐसा ही सुहाना मौसम रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तीस से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य भर का तापमान चार से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। पूरे राज्य में शनिवार को बादलों की आवाजाही लगी रही। झांसी, कानपुर, बदायूं, हरदोई, लखीमपुर आदि जिलों में कई स्थानों पर बौछारें भी पड़ीं। लखनऊ में मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में कहीं भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं रहा। झांसी जैसे गर्म जिले का तापमान तो 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आगरा, अलीगढ़ का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा में तो सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस के कम तापमान रहा। ऊरई में भी सामान्य से 7.4 कम यानी 32 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लखनऊ में दिन का तापमान 34.8 यानी सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों तक रात के तापमान में अधिक बदलाव नहीं आएगा पर दिन में गर्मी से राहत रहेगी। राज्य भर में दिन का तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक भी जा सकता है। लखनऊ में तो पहली और दो मई को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना है।

बिहार-झारखंड में लू चलने के आसार
वहीं, बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मई में तापमान सामान्य से अधिक रहने और कुछ दिन लू चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह भी जानकारी दी। आईएमडी ने मई के लिए तापमान और बारिश संबंधी मासिक पूर्वानुमान के तहत बताया कि पश्चिमोत्तर और पश्चिम-मध्य भारत के कुछ हिस्सों में रात में मौसम गर्म रहने और दिन में सामान्य से कम तापमान रहने की संभावना है।

From Around the web