Uttarakhand Government Advertisement

गजरौला की बेटी साक्षी ने यूपी में दूसरा स्थान किया हासिल

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

up-board-12th-result-2025-Amroha News : अमरोहा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में अमरोहा की साक्षी ने कमाल कर दिया है। श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज गजरौला की छात्रा साक्षी ने 96.80 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।

गजरौला जैसे छोटे कस्बे से निकलकर साक्षी ने पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे जिले में जश्न का माहौल है।

Sakshi
Sakshi

स्कूल प्रशासन, शिक्षकों और परिजनों की आंखों में गर्व और खुशी झलक रही है। साक्षी ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अपने कठिन परिश्रम को दिया है।

टॉपर्स की सूची में नाम आने के बाद साक्षी के घर पर बधाइयों का तांता लग गया है। यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2025 में साक्षी ने साबित कर दिया कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अब सारा अमरोहा साक्षी को सलाम कर रहा है!

Leave a Comment