Uttarakhand Government Advertisement

मुरादाबाद: रामपुर दोराहा स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर दोराहा स्थित एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी स्थानीय लोगों की सूचना पर कटघर थाना पुलिस ने तुरंत फायर सर्विस को अलर्ट किया। दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राजीव पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

कारणों की हो रही जांच, कोई जनहानि नहीं फिलहाल इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। फैक्ट्री में किस चीज का काम होता था और आग किन परिस्थितियों में लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। आग पर पूरी तरह काबू पा लेने के बाद ही नुकसान के सही आंकड़ों और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मौके पर स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद है।