CM धामी ने नववर्ष के अवसर पर उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का लिया संकल्प

 
uk photo

Uttarakhand News:देहरदून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की।

सभी ने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री  धामी ने भी सभी को नव वर्ष की बधाई दी तथा नव वर्ष में सभी की नई ऊर्जा के साथ प्रदेश विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़े, ऐसी कामना की।


वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि नव वर्ष पर हम सभी को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। सभी प्रदेशवासियों के योगदान से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जायेगा।

From Around the web