चारधाम यात्रा शुरू, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुले

 
char dham yatra 2023

Char Dham Yatra 2023:विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गंगोत्री धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा की। धामी, यमुना की डोली रवाना होने के मौके पर खरसाली भी पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टरों से पुष्पवर्षा की गई। 

पहले गंगोत्री फिर यमुनोत्री के कपाट खुले


शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे गंगा की डोली भैरव घाटी से गंगोत्री धाम पहुंची। दोपहर 12ः35 बजे स्थानीय रीति-रिवाज और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। उधर, यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से 9ः00 बजे यमुनोत्री रवाना हुई। 12ः41 बजे अभिजीत मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

मोदी के नाम से पहली पूजा


गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मोदी के नाम से गंगोत्री और खरसाली के यमुना मंदिर में पूजा अर्चना की।
भगवान बदरीविशाल के अभिषेक में प्रयोग किए जाने वाले तेल की कलश यात्रा गाड़ू घड़ा सोमवार 24 अप्रैल को डिम्मर से बदरीनाथ के लिए रवाना होगी। यात्रा मंगलवार को पांडुकेश्वर और बुधवार को बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। गुरुवार 27 अप्रैल को बदरी विशाल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
 

From Around the web