Amroha News: खेलते समय पानी भरे गड्‌ढे में गिरे चार बच्चों की मौत

 
amroha news

Amroha News: बारिश से ईंट-भट्ठे के गहरे गड्ढे में भरे पानी में चार बच्चे डूब गए जबतक उन्हे बचाया जाता तबतक चोरों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पाकर जिलाधिकारी और एसपी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी की।  

 हादसा अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नौनेर का है। जानकारी के अनुसार नौनेर में रजब अली का ईंट-भट्ठा है। उनकी पत्नी प्रधान रह चुकी हैं। भट्ठे में ज्यादातर बिहार के मजदूर काम करते हैं। सभी भट्ठे के आसपास ही परिवार के साथ रहते हैं। सुबह राम का बेटा सौरभ (2), नारायण की बेटी सोनाली (3), अजय का बेटा अजीत (2), झगड़ू की बेटी नेहा (3) खेलने के दौरान पानी से भरे ईंट-भट्ठे के गड्ढे की तरफ चले गए।

बच्चे गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए। इसके बाद एक के बाद एक पानी में डूबते चले गए। हादसे के बाद लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। भट्ठा मालिक भी मौके पर पहुंचे।


ईंट-भट्ठा संचालक ने श्रब्ठ से मिट्‌टी खोदकर मानक से अधिक गड्‌ढे करा दिए। बारिश हुई तो इनमें पानी भर गया। सुबह के समय बच्चे खेलने पहुंचे और खेलते-खेलते गहरे गड्‌ढे तक पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने भट्ठे पर बने गड्‌ढे की लंबाई नापी।  मरने वाले बच्चों में दो लड़के और दो लड़कियां हैं। 


घटना की सूचना पर पहुंचे क्ड बालकृष्ण त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं।  भट्ठा संचालक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने बच्चों को प्राइवेट अस्पताल ले जाने की बात की और पास के ही दारानगर गांव में बच्चों के शव दफना दिए।

शव दफनाने की सूचना जैसे ही पुलिस और ग्रामीणों को मिली, तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों बच्चों के शवों को कब्र से बाहर निकाला। इसके बाद चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

From Around the web