संभल सांसद की कार ने बाइक सवार को रौंदा

 संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव सिंहपुरसानी के निकट सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की तेज रफ्तार स्कार्पियों ने बाइक सवार गौरव (28) निवासी अल्लीपुर को रौंद दिया। हादसे में गौरव की मौत हो गई। पुलिस ने कार और उसके चालक को कब्जे में लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 
sbl photo

संभल।  सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

 संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव सिंहपुरसानी के निकट सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क की तेज रफ्तार स्कार्पियों ने बाइक सवार गौरव (28) निवासी अल्लीपुर को रौंद दिया। हादसे में गौरव की मौत हो गई। पुलिस ने कार और उसके चालक को कब्जे में लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


तहरीर के आधार पर रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। गौरव के भाई कोसिंदर ने बताया कि गौरव की तीन लड़कियां हैं। अभी एक सप्ताह पहले ही बेटे का जन्म हुआ था। इसी की खुशी में चमरौआ में दोस्त के यहां मिठाई देने गया था। देर रात वह वापस लौट रहा था।


संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव सिंहपुरसानी पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। स्कार्पियों संभल से सांसद जियाउर्रहमान बर्क की थी। हादसे के बाद गौरव की मौके पर मौत हो गई। फोन पर सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार और चालक को कब्जे में लिया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक अपने पीछे पत्नी व चार बच्चों को छोड़ गया है। सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर स्कार्पियों के नंबर और अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है

From Around the web