गर्लफ्रेंड की किसी और के साथ देखी थी फोटो, पहले प्रेमिका बाद में खुद को मारी गोली

 
ciram news

Meerut news : बीते दिन एक हुई वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ब्रेकअप से खफा प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिर खुद की कनपटी में गोली मारकर जान दे दी। इतना ही नहीं, घटना से पहले शुभम ने वॉट्सऐप पर बेक्रअप स्टेट्स भी लगाया था। इसमें लिखा था- हो गया ब्रेकअप...टुडे आईएम वेरी सैड। पुलिस को शुभम की जेब से पास 5 जिंदा कारतूस मिले। उसने ​​​​​3 दिन पहले ही गांव के एक लड़के से देसी तमंचा और 7 कारतूस खरीदे थे। दोनों की लाश रविवार को लड़की के घर के एक कमरे में मिली थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर दिया है।

पुलिस को रविवार को मेरठ के पेपला गांव के एक मकान से दो लाशें मिली थीं। लड़के शुभम की कनपटी पर गोली लगी थी। लड़की साक्षी की छाती से खून निकल रहा था। ैैच् रोहित सिंह सजवाण ​​​​​​ने बताया कि शुभम ने पहले लड़की को गोली मारी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

जब शुभम के शव की जांच की गई, तो उसकी पैंट से 5 कारतूस मिले हैं। शुभम ने 3 दिन पहले 7 कारतूस और अवैध तमंचा गांव के एक समीर नाम के लड़के से खरीदे थे। 5 कारतूसों के मिलने से साफ है कि शुभम घटना की प्री-प्लानिंग करके प्रेमिका साक्षी के घर आया था।

जांच में सामने आया है कि शुभम ने कुछ दिन पहले साक्षी के मोबाइल में उसके गांव के किसी दूसरे लड़के के साथ फोटो देखे थे। फोटो में दोनों की करीबी झलक रही थी। ये फोटो देखकर शुभम भड़क गया था। उसने साक्षी से पूछा भी था कि ये तस्वीरें क्या हैं? इस पर दोनों का काफी झगड़ा भी हुआ था।इसके बाद शुभम ने गांव में जाकर जब फोटो में साक्षी के साथ वाले लड़के से पूछा, तो उसने बताया था कि साक्षी उसकी गर्लफ्रेंड है। इस बात से शुभम काफी नाराज था।


शुभम अपनी गर्लफ्रेंड का दूसरा प्रेमी होना बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने सोच लिया कि वह साक्षी को सबक सिखाएगा। पुलिस ने इनकी कॉल डिटेल निकलवाई। इसमें सामने आया कि 15 फरवरी को शुभम और साक्षी में लंबी बातचीत हुई थी। 16, 17 फरवरी को दोनों में बहुत कम बातचीत हुई है और 18 फरवरी को बात ही नहीं हुई।


19 फरवरी को शुभम ने अपने मोबाइल पर स्टेटस लगाकर लिखा कि हो गया ब्रेकअप...टुडे आई एम वेरी सेड। इसके बाद घटना हुई। घटना से पहले शुभम ने अपनी और साक्षी की आपत्तिजनक तस्वीरें भी स्टेटस पर लगा ली थीं। पूछताछ में पता चला है कि शुभम ने अपनी बहन, परिजनों को साक्षी से ब्रेकअप के बारे में बताया था।
 

From Around the web