सात फेरों से पहले दुल्हन ने किया इंकार, वजह जानकर पुलिस के उड़े होश

 
dulan

Photo Credit:

Pilibhit News In Hindi:एक बारात का कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस को लेकर बारातियों और घरातियों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। बारातियों की हरकतों को सुनकर दुल्हन नाराज हो गई, उसने शादी नहीं करने का फैसला सुना दिया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। मामला क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। 

मामला यूपी के पीलीभीत जिले का है। जानकारी के अनुसार गजरौला क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने अपनी बेटी का विवाह घुंघचाई थाना क्षेत्र के युवक से तय किया था। वधू पक्ष के लोग दुल्हन को लेकर दूल्हे के गांव पहुंच गए। वहां उनकी पहले से रिश्तेदारी है। बुधवार की शाम दूल्हा बैंड बाजे के साथ बारात लेकर दुल्हन के द्वार पहुंचा। दुल्हन पक्ष ने बारात का स्वागत सत्कार किया। शादी समारोह में डीजे भी लगाया गया। डीजे पर डांस करने के दौरान बराती और घरातियों में विवाद हो गया। इसमें लड़कियों से छेड़खानी का आरोप भी लगाया गया। गाली-गलौज के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। जानकारी दुल्हन के कानों तक पहुंची तो उसने शादी से इंकार कर दिया।

 दोनों पक्षों को थाने लाया गया। घंटों चली पंचायत के बावजूद मामला नहीं सुलझ सका। इसपर वधु पक्ष के लोग दुल्हन लेकर वापस लौट आए। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया डीजे पर डांस को लेकर बराती और घराती पक्ष में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका। 

From Around the web