SBI दे रही है युवाओं को 15,000 रुपये प्रत्येक माह की फैलोशिप, जाने आवेदन करने का तरीका

SBI Youth Fellowship 2023 Online
 
SBI Youth Fellowship 2023 Online

SBI Youth Fellowship 2023 Online: बैंक के इस फैलोशिप के द्वारा देश के युवा गैर सरकारी संगठनोंं से साझेदारी कर ग्रामीण विकास परियोजनाओं पर काम कर सकते हैं।अगर आप भी इस में आवेदन करना चाहते हैं तो इसके बारे में सारी डिटेल को जान लें।

आपको बता दें कि इस फैलोशिप के लिए भारत, नेपाल और भूटान के युवा आवेदन कर रहे हैं और हर महीने 15 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त कर रहे हैं। अगर आप भी इस फैलोशिप के लिए चुने जाते हैं तो आपको भी प्रत्येक माह 15,000 रुपये के रूप में अनुदान दिया जाएगा।


SBI Youth Fellowship 2023 के बारे में जानें

 SBI फाउंडेशन के जरिए ये फैलोशिप 13 महीने के लिए मान्य है जो कि देश के युवाओं को सरकारी संगठनों के साथ में साझेदारी कर गांव विकास परियोजनाओं में काम करने में सक्षम बनाती है।

इस स्कीम को  SBI फाउंडेशन के जिरए 1 मार्च 2011 में शुरु किया गया था। उस दौरान 27 लोगों को फैलोशिप मिली थी। ये फैलोशिप जोशले युवाओं पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। इसके साथ ही गांव के विकास के लिए एक अनूठा मंच दिया है।


SBI Youth Fellowship 2023 में मिलने वाले लाभ

  1. SBI फैलोशिप के दौरान व्यक्ति को 15000 प्रति माह का मासिक भत्ता मिलेगा।
  2. भाषा के सहयोग के लिए सही स्थान दिया जाएगा।
  3. फेलोशिप में सफलता पाने के बाद 50 हजार रुपये का मासिक भत्ता मिलेगा।
  4. आपके रहने के स्थान से काम के स्थान तक जाने के लिए 3AC ट्रेन का किराया और होने वाला खर्चा
  5. स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा पॉलिसी भी दी जाएगी।
  6. सुरक्षा को ध्यान में रखकर सही जगह खोजने के लिए स्थानीय NGO कर्मचारियों के द्वारा आपकी सहायता की जाएगी

SBI Youth Fellowship 2023 में कौन आवेदन कर सकता है?

  1. फैलोशिप के लिए आवेदक को भारत, नेपाल और भूटान का निवासी होना चाहिए।
  2. इसके साथ ही आवेदक की आयु 18 से 32 साल की होनी चाहिए।
  3. इसके अलावा आवेदक स्नातक पास होना चाहिए।

SBI Youth Fellowship 2023 में कैसे आवेदन करें

  1. SBI यूथ फैलोशिप में आवेनद करने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://youthforindia.org/ पर जाना होगा।
  2. इसके बाद ही अप्लाई पर क्लिक कर मागीं गई सारी जानकारी को भरें और रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद लॉगइन आईडी और पासवर्ड जनरेट होगा जिससे सारी जानकारी को भरकर फाइनल सबमिट करें।
  4. इसके बाद एक रसीद मिलेगी जिसे बिल्कुल सुरक्षित रख लें।

From Around the web