IND vs ENG 2025 : इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, रोहित, विराट सहित इन खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

IND vs ENG 2025 : इंग्लैंड के साथ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड सामने आ चुका है। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब शुभमन गिल को टेस्ट टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है। गिल टीम इंडिया के चौथे सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

IND vs ENG 2025 : मोहम्मद शमी-श्रेयस अय्यर को नहीं मिला मौका


इंग्लैंड दौरे के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मौका नहीं मिला है। शमी का प्रदर्शन आपीएल 2025 में कुछ खास नहीं रहा है। वहीं अय्यर ने आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया है बावजूद इसके उनको टीम में शामिल नहीं करना थोड़ा हैरान करता है।

IND vs ENG 2025 : साई सुदर्शन-करुण नायर की चमकी किस्मत


आईपीएल 2025 में गुजरात टाइंटस के लिए धमाल मचाने वाले साई सुदर्शन को टीम में चुना गया है। सीजन-18 में अभी तक साई सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। साई को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में साई ने 29 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 7 शतक और 5 अर्धशतक के साथ 1957 रन बनाए हैं। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले करुण नायर को 7 साल के बाद टीम इंडिया में चुना गया है।

IND vs ENG 2025 : भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का पूरा शेड्यूल


पहला टेस्ट मैच (20-24 जून)
दूसरा टेस्ट मैच (2-6 जुलाई)
तीसरा टेस्ट मैच (10-14 जुलाई)
चौथा टेस्ट मैच (23-27 जुलाई)
पांचवा टेस्ट मैच (31 जुलाई-4 अगस्त)

इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम


शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप और कुलदीप यादव।

  • बेटे को सियार से बचाने के लिए भिड़ी मां, हमले में गंभीर रूप से घायल
    ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now बहराइच: विशेश्वरगंज इलाके के घिसनीपुरवा गांव में शनिवार रात धान के खेत की रखवाली कर रही एक महिला पर सियार ने जानलेवा हमला कर दिया। अपने मासूम बेटे को बचाने के लिए महिला सियार से भिड़ गई। चेहरे पर पंजों के वार … Read more
  • संभल में शादी के 15 दिन बाद चाचा के साथ विदा होने के बहाने जेवर ले उड़ी दुल्हन
    ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now संभल। यूपी के संभल जिले में श्लुटेरी दुल्हनश् का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। धनारी थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी बालूशंकर में एक महिला दलाल ने शादी कराने के नाम पर युवक के पिता से 1.25 लाख रुपये … Read more
  • Moradabad news : बृजघाट पहुंचकर विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा का किया विसर्जन
    ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now मुरादाबाद के गांधी नगर में गणेश चतुर्थी पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का रविवार को विसर्जन किया गया। प्रतिमा को श्रद्धा और उत्साह के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया। राजा राम की धर्मशाला के पास स्थित मंदिर में पहले … Read more
  • Uttarakhand news : ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 में सीएम हुए शिरकत
    ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now श्री बदरीनाथ धाम के टूरिस्ट अराइवल प्लाजा में भारतीय सेना एवं जिला प्रशासन चमोली के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित दो दिवसीय ‘देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026’ का आज समापन हुआ। ‘हमारी विरासत, हमारा भविष्य’ थीम पर आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री … Read more
  • श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के CM ने किये दर्शन
    ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने बदरीनाथ मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों … Read more

Leave a Comment