Bhojpuri Gana  महबूबा हमार रिलीज होते ही हुआ वायरल, देखे Video

Mahbooba Hamar Gana Video: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक नया गाना Mahbooba Hamar  महबूबा हमार रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
 

Mahbooba Hamar Gana Video: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक नया गाना Mahbooba Hamar  महबूबा हमार रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। नीलकमल को उनके इमोशनल कर देने वाले गानों की वजह से भी जाना जाता है। सोमवार को उनका नया म्यूजिक वीडियो Mahbooba Hamar रिलीज कर दिया गया। गाने में नीलकमल सिंह अपनी महबूबा को आठवां अजूबा बता रहे हैं। रिलीज के कुछ ही घंटो में इसे 3 लाख ज्यादा लोगों ने देख लिया। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस दिव्या रलहान हैं। Mahbooba Hamar सुनते ही आपको हिंदी का हिट गाना श्आने से उसके आए बहारश् याद आ जाएगा।


म्यूजिक वीडियो में दिव्या का बोल्ड लुक है। नीलकमल के साथ वह रोमांस करती दिखती हैं। उनके साथ बैकग्राउंड में कई डांसर्स हैं। वीडियो की शुरुआत होती है जहां दिव्या ने ग्रीन और गोल्डन कलर का लहंगा पहना है। इसके साथ उनका एक और लुक दिखाया जाता है जहां उन्होंने डीप नेकलाइन सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी है। वहीं नीलकमल कैजुअल लुक में हैं। गाने को नीलकमल सिंह ने गाया है। इसे आशुतोष तिवारी ने लिखा है और म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। वीडियो के डायरेक्टर संजय चौरसिया हैं। 

 
गाने को सारेगामा हम भोजपुरी चौनल पर रिलीज किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 3 लाख 37 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया है, सब झूमेंगे मस्ती में और भरपूर करेंगे मजे, जब लौटेंगे नीलकमल सिंह और दिव्य रलहान लेकर महबूबा हमार। कमेंट सेक्शन में एक फैन ने कहा, शायद ही ऐसा कोई होगा जिसे भोजपुरी गीत देख कर मन में नीलकमल भैया के प्रति स्नेह मन में न आया हो।