बहन के साथ प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई ने युवक को दी खौफनाक सजा

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर शव गाड़ दिया
 
 

Pilibhit News। बहन के साथ  प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने अपने दोस्तों की मदद से प्रेमी युवक की हत्या कर शव नदी किनारे गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। पुलिस ने शव को  बरामद कर दो हत्या आरोपों को गिरफ्तार कर लिया। 
वारदात यूपी के जनपद पीलीभीत कि कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार 13 फरवरी 2023 को थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा सोनू सिंह पुत्र भारत सिंह निवासी ग्राम सकतपुर थाना जहानाबाद पीलीभीत के संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसकी विवेचना जहनाबाद पुलिस द्वारा की जा रही थी। वहीं इस मामले में थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा सर्विलांस मृतक के मोबाइल पर कॉल डिटेल एवं मुखबिर के द्वारा दी गई सूचना पर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने 5 फीट गहरे गड्ढे से 24 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। मृतक सोनू सिंह का गांव में ही प्रेम प्रसंग चल रहा था तथा हत्या आरोपी की बहन से उसके अवैध संबंध थे,जिससे नाराज होकर हत्या आरोपियों ने सोनू सिंह की गला दबाकर हत्या कर उसके शव को 5 फीट गहरा गड्ढा खोदकर नदी किनारे दफना दिया।

कोतवाली जहानाबाद पुलिस द्वारा जानकारी दी गई सर्विलांस एवं कॉल डिटेल के द्वारा एवं मुखबिर की सूचना पर सोनू सिंह पुत्र भारत सिंह की हत्या कर उसके शव को कुछ लोगों के द्वारा नदी किनारे गड्ढा खोदकर दबाया गया है।सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव को गड्ढा से बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।