Tigri Ganga Mela 2022:तिगरी गंगा मेला आज से शुरू, लाखों श्रद्धालुओं पहुंचे देखे मेले की झलकियां

 

तिगरी गंगा धाम/अमरोहा।  तिगरी गंगा मेले का आज भव्य शुभारंभ होने के साथ मेला शुरू हो जायेगा। इस दौरान जनप्रतिनिधि व अधिकारी शामिल रहेंगे। प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शहीद भगत सिंह घाट पर विशेष आरती की जाएगी।


तिगरी गंगा मेले के भव्य आयोजन के आदेश शासन से मिले हैं। इसके चलते प्रशासन बीते कई दिनों से तैयारियों में जुटा है। हालांकि श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है लेकिन मेले का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार शाम को होगा। जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बताया कि शहीद भगत सिंह गंगाघाट पर दुग्धाभिषेक कर मेले का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद शाम में विशेष आरती की जाएगी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह भी आयोजन में शामिल होंगे। उधर, कैबिनेट मंत्री जेपीएस राठौड़, स्वतंत्र देव सिंह व राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर का कार्यक्रम भी शुक्रवार को जिले में लगा होने के चलते उनके भी आयोजन में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।