Amroha News: अवैध रूप से चलाए जा रहे कॉटन वेस्ट के कारखाने पर चला बुलडोजर

​​​​​​​

Amroha News: अमरोहा। जनपद अमरोहा तहसील सदर की उप जिलाधिकारी जॉइट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह के निर्देश पर अवैध रूप से चल रहे कॉटन वेस्ट के कारखाने पर नायब तहसीलदार ने बुलडोजर चला कर बड़ी कार्यवाही की है। आपको बता दें कि तहसील अमरोहा सदर की उप जिलाधिकारी प्रतिभा सिंह को 10 दिन पूर्व शहर के कुछ लोगों ने अवैध तरीके से चलाए जा रहे बिना मानक के कॉटन वेस्ट के कारखाने से निकलने वाले केमिकल के पानी से तंग आकर शिकायती पत्र सौंपकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी।
 
मामला उप जिलाधिकारी इसके संज्ञान में आने के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह ने शहर में बीना मानक के उ अवैध रूप से चलाई जा रहे कॉटन वेस्ट के कारखाने के भू स्वामियों के खिलाफ एक सप्ताह के अंदर अवैध कारखाने को बंद करने करने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन उसके बावजूद भी कारखाना स्वामियों के कान पर कोई जू नहीं रेंगी।

तिगरी गंगा मेले की तैयारियां हुई तेज, इस तारीख से लगेगा मेला

जिसके बाद उप जिलाधिकारी व है ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह के निर्देश पर नायाब तहसीलदार योगेश कुमार ने दाऊद सराय व निजामपुर गर्वी में बिना मानक के चलाए जा रहे कॉटन वेस्ट के कारखानो पर जेसीबी चलाकर कड़ी कार्रवाई की है। हालाकि  की प्रशासन के इस बड़ी कार्यवाही से कारखाना स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है। उप जिलाधिकारी प्रतिभा सिंह ने कहा कि बिना मानक चल रहे कारखाने पर आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।