नवरात्रि से पहले आया खेसारी लाल का माता की भक्ती का नया सॉन्ग, वीडियो देखकर फैंस ने कमेंट की कर दी बारिश

 
mata

पटना। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादवको भोजपुरी के म्यूजिक की दुनिया का ट्रेंडिंग स्टार भी कहा जाता है। खेसारी लाल यादव के लगभग सभी गाने यूट्यूब के ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल होते जा रहे हैं।

यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव के गाने और फिल्मों के वीडियो कई दिनों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में बना रहता है। अब फिर से खेसारी लाल का एक गाना भोजपुरी देवी गीत ‘चलो बुलावा आया है’ रिलीज किया गया है।

अब ये सॉन्ग भी यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग की लिस्ट में नंबर तीन पर है।इस गाने को सारेगामा के भोजपुरी यूट्यूब चौनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में खेसारी माता रानी से विनती करते हुए नजर आ रहे हैं।

खेसारी के साथ वीडियो में प्रियंका सिंह ने भी इस भक्ति गीत को अपनी आवाज दी है। इस गाने की वीडियो को खेसारी और शिवानी यादव पर फिल्माया गया है। गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने दिया है, वहीं म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है।

‘चलो बुलावा आया है’ मैया गीत में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस शिवानी यादव मैया को प्रसन्न करती दिख रही हैं। गाने में शिवानी यादव के सपने में मैया जी आती हैं। उनको दर्शन देती हैं। माना जा रहा है कि इस गाने को दशहरा में पंडालों में खूब पसंद किया जा सकता है। इस गाने को 56 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को फैंस ने जमकर लाइक किया है। वहीं इस वीडियो को फैंस खूब कमैंट्स किए है।

From Around the web