सावन में इन 5 राशियों के लिए है खास, होगा धनलाभ

इन राशियों के लिए सावन का पहला शनिवार खास-

 
siv

Photo Credit:

नई दिल्ली। सावन का पहला शनिवार कई राशि वालों के लिए खास माना जा रहा है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि शनिवार के दिन शनिदेव की विधिवत पूजा करने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है। सावन का महीना भगवान शंकर को समर्पित है। ऐसे में सावन के पहले शनिवार के दिन भगवान शिव व शनिदेव की कृपा पाने का खास संयोग बन रहा है।

इन राशियों के लिए सावन का पहला शनिवार खास-

वर्तमान में शनि वक्री अवस्था में मकर राशि में संचार कर रहे हैं। 12 जुलाई को शनि ने कुंभ राशि से मकर राशि में प्रवेश किया था। शनि के मकर राशि में आने से धनु, मकर व कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। जबकि मिथुन व तुला राशि वालों पर शनि ढैय्या फिर से शुरू हो गई है। शनि की यह स्थिति जनवरी 2023 तक रहेगी। इसके बाद शनि फिर से मार्गी होकर कुंभ राशि में आ जाएंगे। जिससे धनु, तुला व मिथुन राशि से शनि की दशा हट जाएगी।

शनिवार का दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए खास माना गया है। सावन में शनि उपायों से शनिदेव व भोलेनाथ दोनों के प्रसन्न होने की मान्यता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करना अशुभ रहता है।


इस दिन शनिदेव का सरसों के तेल से अभिषेक करना चाहिए और सरसों के तेल का दान करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन लोहा या लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन लोहे से बनी चीजों का दान करना शुभ रहता है। शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करना लाभकारी माना गया है। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

From Around the web