Navpancham Yog 2025 : सूर्य और मंगल बनाएंगे नवपंचम योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत !

8 मार्च, शनिवार को सूर्य और मंगल ग्रह एक दूसरे से 120 डिग्री पर स्थित होंगे और फिर नवपंचम योग का निर्माण होगा। ये योग किन 3 राशियों के लिए लाभकारी रहेगा? आइए इसके बारे में जानते हैं।

 
 
Guru Mangal Yog

Photo Credit:

Navpancham Yog 2025 : देश-दुनिया पर ग्रहों के गोचर और योग का प्रभाव देखने को मिल सकता है। 8 मार्च, शनिवार को ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के सेनापति मंगल नवपंचम योग का निर्माण करेंगे। आइए जानते हैं कि किस स्थिति पर नवपंचम योग का निर्माण होता है और किन राशियों की किस्मत चमक सकती है?

Navpancham Yog 2025 : नवपंचम योग का कब होगा निर्माण?


8 मार्च, शनिवार को सूर्य और मंगल ग्रह एक दूसरे से 120 डिग्री पर स्थित होंगे और फिर नवपंचम योग का निर्माण होगा। ये योग किन 3 राशियों के लिए लाभकारी रहेगा? आइए इसके बारे में जानते हैं।

Navpancham Yog 2025 : मेष राशि


मेष राशि के लिए नवपंचम योग लाभकारी रहेगा। आकस्मिक धन लाभ का योग बनेगा। कार्यक्षेत्र में काम के भार के साथ नई जिम्मेदारियां मिलेगी जो लाभकारी रहेंगी। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। कारोबार में वृद्धि के लिए की जा रही आपकी मेहनत सफल रहेगी। शादीशुदा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। पहले की तुलना में संबंध सुधरेंगे। जीवनसाथी का साथ प्राप्त हो सकेगा।

Navpancham Yog 2025 : सिंह राशि


सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य और मंगल द्वारा निर्माण किया जा रहा नवपंचम योग बेहद शुभ रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है। मन अधिक प्रसन्न रहेगा। पहले की तुलना में संबंध में सुधार हो सकेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है। घर वालों का साथ मिलेगा जिसके चलते आप हर कार्य में सफल हो सकेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधर सकते हैं। मन पहले से अधिक प्रसन्न रहेगा। आय वृद्धि के योग बन सकते हैं।


Navpancham Yog 2025 : धनु राशि


धनु राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न और सकारात्मक विचारों वाला रहेगा। पैसों की तंगी से छुटकारा पा सकेंगे। व्यापारियों के लिए समय मुनाफा भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन का योग बन रहा है। आय वृद्धि के साथ पदोन्नति का योग बन रहा है। सूर्य और मंगल की कृपा रहेगी। भविष्य को लेकर चल रही समस्याएं दूर हो सकेंगी। आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Jagrk Youth News  इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

From Around the web