Surya Gochar : सूर्य गोचर से सोने जैसी चमकेगी इन राशियों की किस्मत

शनिवार 16 नवंबर, 2024 की सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर तुला राशि से निकलकर मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन से सूर्य सहित मंगलदेव भी सभी राशियों पर मेहरबान होंगे। सूर्य-मंगल कृपा से 3 राशियों के जातकों की किस्मत सोने जैसी चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?
 
Surya Gochar 2024

Photo Credit: jynews

Jagruk Youth News Desk, New Delhi,   Written By: Babita Devi, Surya Gochar 2024: नवग्रहों में सबसे बड़े और ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वे शनिवार 16 नवंबर, 2024 की सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर तुला राशि से निकलकर मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन से सूर्य सहित मंगलदेव भी सभी राशियों पर मेहरबान होंगे। सूर्य-मंगल कृपा से 3 राशियों के जातकों की किस्मत सोने जैसी चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

Surya Gochar 2024: मेष राशि


मेष राशि के जातक अगले 30 दिनों के लिए अधिक आत्मविश्वासी और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और आप चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होने के योग हैं। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। इससे धन कमाने के प्रयास और आमदनी को बढ़ाने में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नई डील और कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। हर ओर से धन लाभ होने के योग हैं। अटके हुए धन वापस मिल सकते हैं। मां के दिए हुए शगुन के रुपये से आप नई गाड़ी खरीद सकते हैं। लव बर्ड्स को अपने पार्टनर से भरपूर प्यार मिलेगा। आपको उत्तम स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा।

Surya Gochar 2024: सिंह राशि


मंगल की राशि में सूर्य गोचर से सिंह राशि के स्वभाव और मानसिक स्थिति पर बेहद अनुकूल प्रभाव पड़ने के योग हैं। आप इस दौरान अधिक सकारात्मक बनेंगे। मानसिक तनाव कम होने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ होने के योग हैं। नए निवेश लाभदायक साबित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कलीग के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। ऑफिस के काम पर पॉजिटिव असर होगा और आप नए विचारों के साथ आएंगे। खुदरा व्यवसाय में मुनाफा बढ़ेगा। हर ओर से धन लाभ होने के योग हैं। कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। अनावश्यक खर्चों पर भी नियंत्रण रहेगा। रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

Surya Gochar 2024: धनु राशि


वृश्चिक राशि में सूर्यदेव के विराजमान होने से अगले एक महीने तक धनु राशि के जातकों में आध्यात्मिक और दार्शनिक ज्ञान प्राप्ति में रुचि बढ़ेगी। वाणिज्य-व्यवसाय से जुड़े जातक धन कमाने के प्रयास में बेहद सफल हो सकते हैं। धन लाभ होने के योग हैं। नए निवेश लाभदायक साबित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस कर पाएंगे। वर्क प्लेस पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कलीग का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस के काम से आपकी यात्राएं सफल रहेंगी। नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में स्थिरता आएगी। व्यापारिक साझेदारी लाभदायक सिद्ध होगी। उद्योग-धंधों में नई तकनीक अपनाने से शानदार लाभ होगा। लाइफ पार्टनर के साथ हिल स्टेशन पर जाने का मौका मिल सकता है।


डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Jagruk Youth News इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Published By: Babita Devi

From Around the web