Surya Nakshtra : बुधवार 19 नवंबर, 2025 की रात में 09:03 PM बजे सूर्य विशाखा नक्षत्र से निकलकर अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. अनुराधा नक्षत्र ज्योतिष में 27 नक्षत्रों में 17वां स्थान रखता है और इसका स्वामित्व शनि ग्रह के पास है. सामान्य तौर पर शनि के स्वामित्व वाले नक्षत्र में सूर्य का विराजमान होना अच्छा नहीं माना गया है. ज्योतिशचार्य बताते हैं कि यह नक्षत्र वृश्चिक राशि में पड़ता है, जिसमें अभी सूर्यदेव विराजमान हैं. इसलिए सूर्य का इस नक्षत्र में गोचर 3 राशियों के लिए बेहद लाभकारी है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में गोचर सौभाग्य और मानसिक शांति लेकर आएगा. लंबे समय से रुका हुआ काम अचानक गति पकड़ सकता है. नौकरीपेशा लोग अपने करियर में सम्मान और उन्नति पाएंगे. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. बच्चों या परिवार के छोटे सदस्य आपके लिए खुशियां लेकर आएंगे. स्वास्थ्य के मामले में संतुलित आहार और नियमित व्यायाम लाभकारी रहेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में गोचर विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा. नौकरी या व्यापार में आपकी मेहनत का उचित फल मिलने लगेगा. लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट्स इस समय गति पकड़ेंगे. परिवार और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य के मामले में सतर्कता आवश्यक है, लेकिन सामान्य रूप से ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय नई संभावनाओं और अवसरों से भरा रहेगा. शिक्षा, निवेश या किसी नई योजना में सफलता मिलने की संभावना है. यात्रा के योग बन रहे हैं, जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक लाभ दे सकते हैं. मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक सुख-शांति भी बनी रहेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने कर्ज या विवाद हल होने की संभावना है.
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

