शिवालयों को भव्य रूप से सजाया, तेजी से मंजिल की ओर बढ़ रहे कांवड़िए

 
Kanwar Yatra

Maha Shivratri 2023:अमरोहा-बिजनौर मार्ग पर एक के बाद एक कांवड़ियों की जत्था गुजर रहा है। डीजे की धुन पर कांवड़िए थिरकते हुए मंजिल की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों के गुजरने से क्षेत्र का वातावरण शिवमय हो उठा है। जगह-जगह कांवड़ शिविर लगाए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शिवालयों को भव्य रूप से सजाया गया है।

हरिद्वार से कांवड़ियों के आने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। अमरोहा- बिजनौर मार्ग और नेशनल हाईवे पर एक के बाद एक शिव भक्तों का जत्था हर हर महादेव बोल बम के जयकारे लगाते हुए गुजरता रहा। अगले दो दिन कांवड़ियों की भीड़ और बढ़ेगी। शुक्रवार की शाम तक सभी शिवभभक्त मंजिल पर पहुंच जाएंगे।

शिवालयों में जलाभिषेक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिवालय की साफ-सफाई से लेकर भव्य रूप से सजाया गया है। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। हरिद्वार से कांवड़ में लाए गंगा जल से शिव भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

अमरोहा के वासुदेव तीर्थ स्थल का भव्य रूप से सजाया गया है। यहां काफी संख्या में शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। यहां के अलावा क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालयों में भी जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ेगा। वहीं हाईवे समेत शहर के बीच से होकर गुजर कांवड़ियों ने हर-हर महादेव, बम-बम भोले, चलो शिव के धाम के जयकारे लगाए। दिनभर ट्रैफिक पुलिस कांवड़ियों को सुरक्षित निकालने में लगी रही।
 

From Around the web