Venus Favourite Rashi : इन राशियों पर रहती है शुक्र की खास कृपा, बिना संघर्ष पाएंगे धन और सफलता

विलासिता की चीजों पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन धन की कमी नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन और मान-सम्मान मिलने के प्रबल योग हैं। कला, मीडिया और रचनात्मक क्षेत्रों में विशेष उन्नति होगी। महिलाओं के लिए यह साल काफी लाभकारी सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है।
 
Rashi Parivartan

Photo Credit:

Jagruk Youth News, Venus Favourite Rashi : शुक्र ग्रह की कृपा से व्यक्ति को अच्छे घर, वाहन, और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। चूंकि शुक्र प्रेम और रोमांस के कारक ग्रह हैं, इसलिए उनकी कृपा से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और प्रेम संबंधों में स्थिरता आती है। साल 2025 में वे पहले ग्रह हैं, जो 4 जनवरी को अपना नक्षत्र परिवर्तन कर शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। बता दें कि इस साल यानी 2025 में शुक्र ग्रह 10 बार राशि परिवर्तन और 26 बार नक्षत्र गोचर करेंगे। यूं तो शुक्र ग्रह की कृपा राशिमंडल की सभी 12 राशियों पर रहती है, लेकिन 3 राशियों के व्यक्तियों पर शुक्र खास कृपा बरसाते हैं और इनको सफलता और धन के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता है। ध्यान देने वाली बात है कि यहां यह नहीं कहा गया है कि कर्म नहीं करना पड़ता है, बिना प्रयास और कर्म के फल की बात करना व्यर्थ है।

वृषभ राशि


वैदिक ज्योतिष की द्वितीय राशि वृषभ है, जिसके स्वामी ग्रह हैं धन-ऐश्वर्य, सौन्दर्य और भोग-विलासिता के कारक ग्रह शुक्र। वृषभ पृथ्वी तत्व से जुड़ी राशि है। ये दृढ़ निश्चयी, व्यावहारिक, स्थिर और गंभीर प्रवृत्ति के होते हैं। साथ ही ये विश्वसनीय और रचनात्मक होते हैं। सुंदरता और विलासिता के प्रति इनकी अच्छी रुझान होती है। साल 2025 वृषभ राशि के जातकों के लिए समृद्धि, प्रेम, और सफलता से भरपूर रहेगा। शुक्र की कृपा से इस वर्ष इस राशि जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और उन्नति के योग बनेंगे।

विलासिता की चीजों पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन धन की कमी नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन और मान-सम्मान मिलने के प्रबल योग हैं। कला, मीडिया और रचनात्मक क्षेत्रों में विशेष उन्नति होगी। महिलाओं के लिए यह साल काफी लाभकारी सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है। उनके स्किन, बाल और शारीरिक आकर्षण में निखार आएगा।

कन्या राशि


राशि चक्र की छठी राशि कन्या है, जो पृथ्वी तत्व की राशि है। इस राशि के जातक मेहनती, भरोसेमंद और टीम वर्क में यकीन रखने वाले होते हैं। कन्या राशि के लिए साल 2025 शुक्र ग्रह के प्रभाव से खास उपलब्धियों और खुशियों का समय साबित हो सकता है। शुक्र, जो सौंदर्य, प्रेम, धन, और विलासिता के कारक हैं, इस वर्ष कन्या राशि के जातकों पर अपनी सकारात्मक ऊर्जा बिखेरेंगे। धन लाभ के योग प्रबल रहेंगे। निवेश और प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

विलासिता की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। सिंगल लोगों के लिए विवाह के योग बनेंगे। शुक्र की कृपा से प्रेम संबंधों में मधुरता और स्थिरता आएगी। जीवन में सुख और आनंद के पल बढ़ेंगे। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। सौंदर्य और शारीरिक आकर्षण में निखार आएगा। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

तुला राशि


वैदिक ज्योतिष में राशि चक्र की सातवीं राशि तुला है, जो वायु तत्व की राशि है। इस राशि के जातक मेहनती, मिलनसार, न्यायप्रिय, रचनात्मक और कलात्मक होते हैं। 2025 में कन्या राशि पर शुक्र काफी मेहरबान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नई अवसर मिलेंगे और आपके प्रयासों की सराहना होगी। प्रमोशन और सीनियर्स से सहयोग मिलने की संभावना है। यदि आप रचनात्मक या कला क्षेत्र में हैं, तो यह समय सफलता और पहचान का होगा। शुक्र की ऊर्जा से आपकी रचनात्मकता में इजाफा होगा।

संगीत, कला, लेखन या किसी अन्य रचनात्मक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। शुक्र व्यापार, निवेश, और धन प्रबंधन के भी नियंत्रक हैं। उनकी कृपा से आर्थिक स्थिरता और समृद्धि बनी रहती है। आपको इस साल अच्छे घर, वाहन, और भौतिक सुखों की प्राप्ति होने के योग हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित लाभ होगा। विदेश यात्रा और नए अवसरों का योग बनेगा।

From Around the web